Categories: News-Headlines

अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल आज उत्तरी सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और नुकसान के आकलन में जुटी

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर सरन के नेतृत्व में अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम आज उत्तरी सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण और नुकसान का आकलन कर रही है। संयुक्त सचिव के साथ विद्युत मंत्रालय के निदेशक आरके मीना, जल शक्ति मंत्रालय के कार्यकारी अभियंता शाश्वत राय और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक प्रभाकर राय भी मौजूद हैं।

इससे पहले वित्तीय सहायता पर टीम ने कहा कि राज्य की अल्पकालिक और तात्कालिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए वित्तीय सहायता को शीघ्रता से जारी करने का आश्वासन दिया।

निकासी प्रक्रिया के दूसरे दिन बाढ़ में फंसे हुए व्यक्तियों को लाचुंग से ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। 17 पर्यटक और लाचुंग के 2 स्थानीय निवासियों को आज सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। सिलीगुड़ी और गंगटोक तक आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए, सिक्किम सरकार ने बसों की भी व्यवस्था की है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

17 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.