Categories: LifestyleScience

जरूरत की खबर- आज से शुरू हो रहा नौतपा:तेज गर्मी में बीमार पड़ने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें

मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के 50 से ज्यादा शहर दुनिया के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। आज यानी 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। अनुमान है कि इन 9 दिनों में सूरज की तपिश और बढ़ सकती है, जिससे हार्ट से लेकर ब्रेन तक दबाव बढ़ सकता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करने जरूरी हैं। ‘जरूरत की खबर’ में आज नौतपा के दौरान शरीर पर होने वाले बदलावों की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. नरेंद्र कुमार सिंगला, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली सवाल- नौतपा का शरीर पर क्या असर होता है? जवाब- नौतपा के दौरान टेम्परेचर 40-45°C टेम्परेचर तक पहुंच सकता है, जिससे शरीर का थर्मोरेगुलेशन सिस्टम (टेम्परेचर कंट्रोल करने की प्रक्रिया) दबाव में आ जाता है। इसका असर अलग-अलग अंगों पर इस तरह पड़ता है- हार्ट लिवर किडनी ब्रेन डाइजेशन सवाल- डॉक्टर नौतपा में डेली रूटीन बदलने की सलाह क्यों देते हैं? जवाब- ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय शरीर का थर्मोरेगुलेशन सिस्टम सामान्य से ज्यादा दबाव में होता है। अगर वही पुराना रूटीन रखा जाए तो शरीर पर जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है।
सवाल- नौतपा के दौरान डेली रूटीन कैसा होना चाहिए? जवाब- शरीर को तेज गर्मी और लू से बचाने के लिए नौतपा के दौरान लाइफस्टाइल ऐसी रखें, जो ठंडक, हाइड्रेशन और हल्की डाइट पर बेस्ड हो। कंप्लीट शेड्यूल ग्राफिक में देखिए- सवाल- दिन में किस समय सबसे ज्यादा रिस्क होता है, उस दौरान क्या सावधानियां जरूरी हैं? जवाब- नौतपा में सबसे ज्यादा रिस्क दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होता है। इस वक्त क्या सावधानियां जरूरी हैं- 1. धूप से बचाव 2. हाइड्रेशन बनाए रखें 3. सही कपड़े 4. भारी काम से बचें 5. हल्का खाना 6. शरीर के संकेत पहचानें सवाल- नौतपा के दौरान कितने गैप पर पानी पीना चाहिए? जवाब- नौतपा में शरीर से पसीने के जरिए लगातार पानी निकलता रहता है, इसलिए प्यास लगने का इंतजार न करें। सवाल- नौतपा के दौरान डाइट क्या होनी चाहिए? जवाब- नौतपा में शरीर का लक्ष्य होता है, तापमान कम रखना। हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखना। इसलिए डाइट ऐसी होनी चाहिए, जो हल्की, हाइड्रेटिंग और आसानी से पच जाए। ग्राफिक में डाइट प्लान देखिए- सवाल- किन लोगों को इन 9 दिनों में ज्यादा सावधान रहना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों के शरीर की हीट सहन करने की क्षमता कम होती है, इसलिए उन्हें डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। ग्राफिक में देखिए, किन्हें ज्यादा रिस्क है- सवाल- नौतपा के दौरान लापरवाही बरतने से क्या नुकसान हो सकता है? जवाब- इस दौरान सावधानी न बरतने पर शरीर का हीट और फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। जैसेकि- 1. हीट एग्जॉशन लक्षण: ज्यादा पसीना, कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द। 2. हीट स्ट्रोक लक्षण: कन्फ्यूजन, बेहोशी। 3. डिहाइड्रेशन लक्षण: मुंह सूखना, पेशाब कम होना, थकान। 4. इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन लक्षण: मसल्स में ऐंठन, कमजोरी 5. ब्रेन पर असर लक्षण: चक्कर, ध्यान में कमी, कन्फ्यूजन। 6. हार्ट और किडनी पर दबाव लक्षण: बेहोशी, पेशाब गाढ़ा पीला होना, रुकना। 7. पाचन संबंधी समस्याएं लक्षण: भूख कम लगना, कमजोरी सवाल- अगर नौतपा में लू लग जाए तो तुरंत क्या करें? जवाब- लू एक इमरजेंसी हो सकती है। इसलिए तुरंत शरीर को ठंडा करना और हाइड्रेशन देना जरूरी है। तुरंत क्या करें? …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में बढ़ती एसिडिटी की समस्या: लाइफस्टाइल में करें ये 12 बदलाव, डॉक्टर से जानें एसिडिटी के 9 घरेलू इलाज गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो होने से अपच और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग सीने में जलन, खट्टी डकार, पेट में भारीपन या गले में जलन सामान्य समझकर एसिडिटी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर ये समस्या गंभीर रूप ले सकती है। पूरी खबर पढ़िए…

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.