Sports

पहलवान रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता

पहलवान रवि कुमार दहिया ने 57 किग्रा वर्ग में पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती में आज रूस के दो बार के विश्व चैंपियन जावुर युगुएव से 4-7 से हारने के बाद टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता है। इस प्रकार 23 वर्षीय खिलाड़ी ओलंपिक में कुश्ती में पहलवान सुशील कुमार के बाद रजत पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष पहलवान बन गए हैं। यह टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू, पी वी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम द्वारा जीते गए पदकों के बाद भारत का पांचवां पदक है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और देश भर के लोगों ने रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, “टोक्यो 2020 में कुश्ती का रजत पदक जीतने के लिए रवि दहिया पर देश को गर्व है। आपने खासे मुश्किल हालात से मुकाबलों में वापसी की और जीत हासिल की। एक असली चैंपियन की तरह, आपने अपनी आंतरिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया। शानदार जीत और भारत को गौरवान्वित करने के लिए बधाई।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलवान रवि कुमार को बधाई दी और ट्वीट किया, “रवि कुमार दहिया असाधारण पहलवान हैं! उनकी संघर्ष की भावना और दृढ़ता शानदार है। टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उनको बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।”

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाई दी और ट्वीट किया, “भारत की जीत हुई! रवि आपने कर दिखाया! आपके जोशीले प्रदर्शन पर हर भारतीय को गर्व है!”

रवि कुमार दहिया हरियाणा के सोनीपत जिले के नहरी गांव के रहने वाले हैं। वह एक कृषि परिवार से आते हैं और उनके पिता उनके गांव में धान के खेतों में काम करते थे। उन्होंने 10 साल की उम्र से कुश्ती शुरू कर दी थी। 2017 में सीनियर नेशनल के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्हें कोई प्रायोजक नहीं मिला और अपनी चोट से उबरने के लिए उन्हें अपने शुभचिंतकों पर निर्भर रहना पड़ा।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.