Categories: News-Headlines

WPL: यूपी वारियर्स ने गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने कल रात गुजरात जायंट्स को 3 विकेट से हरा दिया। गुजरात जायंट्स के निर्धारित 170 रनों के जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए, यूपी वॉरियर्स ने 19 ओवर और 5 गेंदों में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा, 26 गेंदों पर 59 रन बनाए। किरण नवगिरे ने 43 गेंदों पर 53 रनों का योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 169 रन बनाए थे।

आज एक अन्य मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने शैफाली वर्मा के 84 और कप्तान मेग लैनिंग के 72 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 223 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हीथर नाइट ने दोनों विकेट लिए।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में आठ विकेट पर 163 रन ही बना सकी। कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तारा नॉरिस ने पांच विकेट लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

1 hour ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.