UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

UP ATS ने ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश आतंकरोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के 24 वर्षीय एक जवान को गिरफ्तार किया है।

एटीएस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।

आरोपी की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी के रूप में हुई है, जो केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर तैनात था।

एटीएस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट से संपर्क स्थापित किया था और अपने बैंक खाते से एजेंट को पैसे भेजे थे तथा संवेदनशील डेटा भी साझा किया था।

Related posts