विश्वविद्यालय अनुदान आयोग जल्द ही स्नातक छात्रों के लिए डिग्री पाठ्यक्रमों की अवधि कम करने या उसे बढ़ाने का विकल्प प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने त्वरित और विस्तारित डिग्री कार्यक्रम के लिए मानक प्रचालन प्रक्रियाओं को मंजूरी दे दी है। आयोग के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने मीडिया को बताया कि त्वरित डिग्री कार्यक्रम से छात्रों को प्रति सेमेस्टर अतिरिक्त क्रेडिट अर्जित करके कम समय में तीन साल या चार साल की डिग्री हासिल करने का मौका मिलेगा।
त्वरित और विस्तारित डिग्री कार्यक्रम के तहत छात्रों को सामान्य अवधि के कार्यक्रम के तहत क्रेडिट मिलेंगे। विस्तारित डिग्री कार्यक्रम के तहत छात्र अपनी डिग्री की समय सीमा को दो सेमेस्टर तक बढ़ा सकते हैं। उच्च शिक्षा संस्थान इन कार्यक्रमों के लिए छात्रों की पात्रता का मूल्यांकन करने के लिए समितियों का गठन करेंगे। संस्थान स्वीकृत प्रवेश सीमा के 10% तक इस विशेष डिग्री कार्यक्रम के लिए निर्धारित कर सकते हैं। उच्च शिक्षा संस्थान स्टैंडर्ड पीरियड के बजाय चुनी गई अवधि में कार्यक्रम पूरा करने पर छात्रों को डिग्री जारी करेंगे। पहले या बाद में पूरी की गई स्नातक डिग्री को भी रोजगार और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए सामान्य अवधि की डिग्री के बराबर माना जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment