Categories: News-Headlines

Twitter घृणा फैलाने वाले ट्वीट के संबंध में कार्रवाई के सिलसिले में वह अधिक पारदर्शिता बरतेगा

सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने कहा है कि घृणा फैलाने वाले ट्वीट के संबंध में कार्रवाई के सिलसिले में वह अधिक पारदर्शिता बरतेगा। इसके पहले चरण में नियम तोडने वाले ट्वीट्स को चिन्हित किया जाएगा। इससे यह पता लगाने में सहायता मिलेगी कि ट्वीटर ने कुछ ऐसे ट्वीट की दृश्‍यता सीमित कर दी है। इससे अभि‍व्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता पर असर नहीं पडेगा लेकिन जो ट्वीट नियमों के अनुकूल नहीं होंगे उन्‍हें नई सीमाओं के तहत कम देखा जा सकेगा। ट्वीटर ने कहा है कि वह पारदर्शिता बढाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंच से अवैध सामग्री तथा बुरे लोगों को हटाने का काम जारी रखेगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई केवल ट्वीट के स्‍तर पर होगी और इससे किसी उपयोगकर्ता के खाते पर असर नहीं पडेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

6 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.