Categories: News-Headlines

TRAI ने ‘दूरसंचार क्षेत्र में AI और बिग डेटा को प्रोत्साहन’ से संबंधित एक परामर्श-पत्र जारी किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘दूरसंचार क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा को प्रोत्साहन’ से संबंधित एक परामर्श-पत्र जारी किया है। विभिन्न हितधारकों द्वारा परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर अपनी टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 और प्रति टिप्पणियों के लिए अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022 है।

परामर्श – पत्र के बेहद व्यापक व विस्तृत होने की वजह से इस पर व्यापक विचार-विमर्श और गहन चर्चा के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करने की जरूरत के आधार पर विभिन्न हितधारकों की ओर से टिप्पणियां देने के लिए समय के विस्तार हेतु प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर 04 नवंबर, 2022 तक टिप्पणियां और 18 नवंबर, 2022 तक प्रति टिप्पणियां प्रस्तुत की जा सकेंगी।

यह अच्छा होगा कि टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में आनंद कुमार सिंह, सलाहकार (क्यूओएस), भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण को ईमेल: advqos@trai.gov.in पर भेजी जायें। किसी भी स्पष्टीकरण/सूचना के लिए, आनंद कुमार सिंह, सलाहकार (क्यूओएस) से दूरभाष संख्या: +91-11-23210990 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.