Sports

टोक्यो पैरालंपिक खेलों का शानदार समारोह के साथ समापन, भारत 19 पदक जीतकर 24वें स्थान पर रहा

24 अगस्‍त से शुरू हुए पैरालिम्पिक खेल आज जापान की राजधानी टोक्यो के ओलंपिक स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हो गए। पेरिस में होने वाले अगले पैरालिंपिक में नया इतिहास रचने की उम्मीदों के साथ खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक को अलविदा कहा। समापन समारोह का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के साथ सादगी से किया गया। समारोह की शुरुआत खेलों की झलकियों के साथ हुई और फिर संगीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई। समापन समारोह में संदेश दिया गया कि टोक्यो एक ऐसा शहर है, जहां मतभेद चमकते हैं। समारोह में सबसे पहले कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान देने के लिए तैराकी के खिलाड़ियों और नर्सों ने जापान के ध्वज के साथ स्टे़डियम में प्रवेश किया। इस दौरान स्टेडियम वायलन की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। साथ ही दृष्टिबाधित बैंड वादकों ने मधुर धुन छेड़ी और पूरा स्टेडियम पूरा स्टेडियम संगीतमय हो गया।

समारोह में भारत की ओर से 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 163 देशों के लगभग 4500 खिलाड़ी ने 22 खेलों की 540 स्पर्धाओं में अपनी चुनौती पेश की। बैडमिंटन को पहली बार पैरालिंपिक में शामिल किया गया था। भारत के 7 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में भाग लिया और चार पदक अपने नाम किए। प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने स्वर्ण जबकि सुहास यथिराज ने रजत और मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता। इन खेलों में भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीते हैं।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

3 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

5 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

7 hours ago

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी; प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.