केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने के फार्मूले को सभी अखबारों ने प्रमुखता से लिया है। हिन्दुस्तान कहता है – 10वीं के परिणाम 20 जुलाई को और 12वीं के 31 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – 12वीं के फार्मूले पर सुप्रीम मुहर, तीन साल के औसत पर तैयार होगी मार्कशीट। हरिभूमि के अनुसार 10वीं में जिन तीन विषयों में सबसे अधिक मार्क्स, उसी के आधार पर बनेगा रिजल्ट।
कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर को मिलेगी सौगात – प्रधानमंत्री लांच करेंगे कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स, हरिभूमि की पहली खबर है। पत्र कहता है -इस कार्यक्रम की शुरुआत 26 राज्यों में फैले 111 ट्रैनिंग सेंटर में होगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए वाहन दस्तावेजों की वैधता सितम्बर तक बढ़ाई गई – लिखता है जनसत्ता। पत्र का कहना है – सड़क परिवहन मंत्रालय ने राज्यों को भेजा परामर्श। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है – पूरे देश में वाहनों के लिए होगा एक समान प्रदूषण प्रमाण-पत्र।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के असम दौरे के दौरान सीमा के पास निर्मित 12 सड़कों के उद्घाटन की खबर लोकसत्य में प्रमुखता से है। पत्र ने उनके इस बयान को भी दिया है कि लम्बे समय तक पूर्वोत्तर का विकास नहीं हुआ।
स्विस बैंकों में भारतीयों का धन बढ़कर 20 हजार करोड़ से ज्यादा। जनसत्ता सहित लगभग सभी अखबारों में है। पत्र के अनुसार यह वृद्धि प्रतिभूतियों और बॉंड समेत अन्य वित्तीय उत्पादों के जरिए हुई। इस दौरान नकद जमा राशि कम हुई।
भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के घर-अंटीलिया के निकट विस्फोटक से लदी स्कार्पियो गाड़ी और मनसुख हिरेन हत्या मामले में, एनकांउटर स्पेशलिस्ट के रूप में चर्चित मुम्बई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी को दैनिक जागरण सहित सभी अखबारों ने दिया है।
दिल्ली एनसीआर में कल हुई बारिश पर दैनिक भास्कर की सुर्खी है – लोगों को उमस, गर्मी और प्रदूषण से मिली राहत।
आज से इंग्लैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पिनशिप के फाइनल को दैनिक जागरण ने सबसे बड़ा मुकाबला बताते हुए लिखा है – 144 वर्ष में पहली बार विश्व को मिलेगा टेस्ट चैम्पियन।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment