मेष राशिफल: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।
वृषभ राशिफल: कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या कर सकते हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है।
मिथुन राशिफल: धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
कर्क राशिफल: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
सिंह राशिफल: नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।
कन्या राशिफल: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में फंसने से बचें, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा रहेगा।आपकी आदतों के कारण ही अपनों से आपसे दूरियां बना लीं हैं।
वृश्चिक राशिफल: भाग्योदय संभव है। आज जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।
धनु राशिफल: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
मकर राशिफल: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
कुंभ राशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
मीन राशिफल: बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment