मेष राशिफल: लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। अपने से बड़ों का आदर करें।
वृषभ राशिफल: आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। कर्मचारियों में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।
मिथुन राशिफल: आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, उचित होगा इष्ट बल पर मजबूत रखें। दिन चिंताजनक व्यतीत होने की संभावना है।
कर्क राशिफल: दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।
सिंह राशिफल: लाभ के अवसर बढेंगे। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव करें, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।
कन्या राशिफल: अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरों के भरोसे रहें। सजग रहें,सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे। आलस्य को खुद से दूर रखें।
तुला राशिफल: अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।
वृश्चिक राशिफल: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी।नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर को लेकर निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।
धनु राशिफल: आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है।
मकर राशिफल: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल: किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।
मीन राशिफल: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment