मेष राशिफल: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें। उन्नती होगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। परिजनों से विवाद से बचें। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
वृषभ राशिफल: कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।
मिथुन राशिफल: जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में भी दें। परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
कर्क राशिफल: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
सिंह राशिफल: दिन की शुरुवात नए संकल्पो से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय मिलेगी।
कन्या राशिफल: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं।
तुला राशिफल: आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल: सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।
धनु राशिफल: दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि की संभावना के बीच मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। दिनचर्या को बदलें।
मकर राशिफल: अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। कई लोग आप से नाराज हैं। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
कुंभ राशिफल: लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
मीन राशिफल: राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें,दूसरो की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment