Categories: News-Headlines

किसानों की मांग को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की व्यवस्था की जाएगी: केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सदानंद गौड़ा ने कहा कि किसानों की मांग को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की व्यवस्था की जाएगी। 14 जून तक, मध्य प्रदेश के पास 5.49 एमटी यूरिया और 2.86 लाख एमटी डीएपी का पर्याप्त भंडार है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मंत्रालय आगे भी हर संभव तरीके से मदद करेगा।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा खरीफ सत्र के लिए एकमुश्त उपाय के रूप में डीएपी पर सब्सिडी में 700 रुपये प्रति बैग की बड़ी बढ़ोतरी का ऐतिहासिक किसान हितैषी फैसला किया। इसके परिणामस्वरूप डीएपी पर प्रति बैग कुल 1200 रुपये की सब्सिडी हो गई, 500 रुपये प्रति बैग सब्सिडी बीते साल से ही दी जा रही थी। चूंकि यह एक पोषण आधारित सब्सिडी है, इसलिए अन्य पीएंडके उर्वरकों को भी फॉस्फेटिक पोषक पर सब्सिडी में बढ़ोतरी के क्रम में ज्यादा सब्सिडी मिलेगी और इससे इनकी कीमत को पिछले साल के स्तर पर बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

सदानंद गौड़ा ने कहा कि तैयार डीएपी और उसके कच्चे माल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में दिसंबर 2020 से बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसलिए, डीएपी के एनपीके उर्वरकों और सिंगल सुपर फॉस्फेट जैसे अन्य अच्छे विकल्पों के उपयोग को प्रोत्साहन देना महत्वपूर्ण है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.