एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के एक शिक्षक को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020’

teacher wards

इस वर्ष, प्रथम बार, ईएमआरएस-कलसी, देहरादून, उत्तराखंड की उप-प्रधानाचार्या (वाइस प्रिंसिपल) सुश्री सुधा पेनुली को, ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020’ से सम्‍मानित किया जाना जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत अपनी स्थापना के बाद से, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए विशेष गौरव की बात है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (पूर्ववर्ती मानव संसाधन विकास मंत्रालय), स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी) प्रदान को करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वतंत्र निर्णायक मंडल का गठन किया था। श्रीमती सुधा पेनुली को कठोर तीन चरणीय ऑनलाइन पारदर्शी प्रक्रिया के बाद 47 उत्कृष्ट शिक्षकों सूची में शामिल किया गया।  एकलव्य जन्‍म-दिवस बगिया…

Read More