अमेरिका टीम ने पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। अमेरिका ग्रुप ए में अब शीर्ष पर है जिसने पहले मैच में कनाडा को सात विकेट से हराया था। अब उसे भारत से खेलना है। पहले गेंदबाजी चुनते हुए अमेरिका के बायें हाथ के स्पिनर नोस्तुष केंजिगे ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये।
पाकिस्तान की टीम सात विकेट पर 159 रन ही बना सकी। जवाब में अमेरिका ने तीन विकेट पर 159 रन बनाये। कप्तान मोनांक पटेल ने 38 गेंद में 50, आरोन जोंस ने 26 गेंद में 36 और एंड्रिस गौस ने 26 गेंद में 35 रन की पारियां खेली।
सुपर ओवर मोहम्मद आमिर ने फेंका जिसमें अमेरिका ने 18 रन बनाये जबकि आठ रन अतिरिक्त के इसमें शामिल थे। वहीं अमेरिका के सौरभ नेत्रवलकर ने अनुशासित गेंदबाजी करके सिर्फ 13 रन दिये।
इससे पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का अमेरिका का फैसला सही साबित हुआ जब मोहम्मद रिजवान दूसरे ही ओवर में नेत्रवलकर की गेंद पर स्टीवन टेलर को कैच दे बैठे। अमेरिका ने पावरप्ले में 44 रन बनाये।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment