T20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप ‘बी’ लीग मैच में, आज शारजाह में साढे तीन बजे नामीबिया आयरलैंड से और ग्रुप ‘ए’ के लीग मैच में शाम साढे सात बजे श्रीलंका का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।
आज के मैचों से कल से शुरू होने वाले सुपर-12 चरण के लिए भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ जुड़ने वाली चौथी टीम का फैसला होगा। श्रीलंका, स्कॉटलैंड और बांग्लादेश पहले ही सुपर बारह में जगह बना चुके हैं।
स्कॉटलैंड ने कल ओमान को आठ विकेट से हराकर पहली बार दूसरे दौर में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।
कल पहले सुपर-12 मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना अबूधाबी में दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि वेस्टइंडीज का मुकाबला दुबई में इंग्लैंड से होगा। भारत अपना पहला मैच रविवार को पाकिस्तान से खेलेगा।