Categories: News-Headlines

SPMCIL ने नवरात्रि के अवसर पर माता शेरावाली का चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया

नवरात्रि उत्सव के अवसर पर भारत सरकार टकसाल, कोलकाता (SPMCIL की एक इकाई) द्वारा 27 सितम्बर 2022 को पहली बार माता शेरावाली की थीम पर आंतरिक स्तर पर डिजाइन किया गया 999 शुद्धता वाला 40 ग्राम का चांदी का रंगीन स्मारक सिक्का जारी किया गया।

इस पैकेज में माता दुर्गा के नौ अवतारों और उनके अवतार के उद्देश्य का विवरण देने वाली पुस्तिका शामिल है। इसके अलावा, इस पुस्तिका में नवरात्रि पूजा से संबंधित गतिविधियों और नवरात्रि के दौरान गाए जाने वाले पूजा के भजनों के संकलन के बारे में भी बताया गया है।

माता शेरावाली के चांदी के स्मारक सिक्के का लॉन्च मूल्य 3,453 रुपये (करों सहित) है और यह ऑनलाइन ईबुकिंग के लिए https://www.indiagovtmint.in पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

7 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.