Categories: News-Headlines

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों तथा राजस्थान में मॉनसून के दस्तक देने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल नहीं

मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) इस समय 20.5° उत्तरी अक्षांश/ 60° पूर्वी देशांतर, दीव, सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर से होकर गुज़र रही है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों तथा राजस्थान में मॉनसून के दस्तक देने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल नहीं हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और गुजरात के बाकी हिस्सों में भी मॉनसून की प्रगति बहुत धीमी गति से होने की संभावना है।

गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवाती क्षेत्र के प्रभाव से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तरी ओडिशा में अगले 2-3 दिनों के दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के भागों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश होगी। एक-दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी तटों पर दक्षिणी कर्नाटक से उत्तरी केरल तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से कोंकण व गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 2-3 के दौरान जबकि कर्नाटक, केरल और माहे में अगले 2 दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार वर्षा होने के आसार हैं।

उत्तरी जम्मू कश्मीर से उत्तर-पूर्वी अरब सागर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से उत्तराखण्ड में अगले दो दिनों के दौरान कई जगहों पर बारिश की संभावना है। राज्य में इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश का भी अनुमान है।

उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड में 17 और 18 जून को बादलों की भीषण गर्जना के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके चलते बाहर काम करने वाले लोगों और मवेशियों के लिए खतरा हो सकता है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.