STATE NEWS

बांग्लादेश के खुलना जिले में हिंदू समुदाय के कई घरों और दुकानों पर हमला

बांग्लादेश के खुलना जिले में शनिवार को एक घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कई घरों और दुकानों पर हमला किया गया और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। स्‍थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपशा उप जिला के शियाली गांव के मल्लिकपारा में यह हमला हुआ। हमले में कम से कम छह मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।

ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर उपद्रवियों ने गांव के लोगों के साथ मारपीट की और बाद में मौके से फरार हो गए। आरोप है कि हमले में आस-पास के गांव वाले शामिल थे। कुछ लोगों का कहना है कि घटना की शुरुआत शुक्रवार की रात नमाज के समय कीर्तन गाने के मुद्दे पर विवाद के बाद हुई।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। जिला पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्‍त किया है कि वे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने देंगे। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

19 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.