मीडिया की कुछ खबरों में यह कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने 25 मई, 2021 तक के अपने सभी उत्पादन को केन्द्र सरकार को दे दिया है और इसलिए उस तारीख तक राज्य सरकारें एसआईआई से टीकों की खरीद नहीं कर पायेंगी।
मीडिया में छपी ये खबरें गलत तथ्यों पर आधारित हैं और इनका कोई आधार नहीं हैं।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान का विस्तार करने और उसे उदार बनाने के उद्देश्य से, केन्द्र सरकार ने 19 अप्रैल, 2021 को उदारीकृत मूल्य निर्धारण और राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के त्वरित टीकाकरण की रणनीति की घोषणा की, जो 1 मई, 2021 से लागू होगी।
इस उदारीकृत मूल्य निर्धारण और राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 के त्वरित टीकाकरण की रणनीति की एक प्रमुख विशेषता यह है कि “टीकों के निर्माता सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) द्वारा जारी अपनी मासिक खुराक के 50 प्रतिशत हिस्से की आपूर्ति भारत सरकार को करेंगे और शेष 50 प्रतिशत खुराकों की आपूर्ति राज्य सरकारों एवं भारत सरकार से इतर अन्य चैनलों को करने के लिए स्वतंत्र होंगे।” राज्य सरकारें टीका निर्माताओं से टीकों की खुराक खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।
इसलिए, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि किसी भी टीका निर्माता के पास उपलब्ध सीडीएल द्वारा मंजूर कुल खुराकों में से 50 प्रतिशत खुराक भारत सरकार से इतर अन्य चैनलों के लिए हर महीने उपलब्ध होगी।
इस रणनीति से संबंधित विस्तृत विवरण
PIB
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment