Categories: News-Headlines

REC Ltd को गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी में अपनी सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए RBI की मंजूरी मिली

विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसयू) और अग्रणी एनबीएफसी- आरईसी लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गुजरात के गांधीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी)- गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (“गिफ्ट”) सिटी में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ (दिनांक 3 मई, 2024) प्राप्त हुआ है।

भारत में वित्तीय सेवाओं के उभरते केंद्र-गिफ्ट में परिचालन का विस्तार करने का निर्णय उस समय लिया गया, जब आरईसी अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और विकास के नए क्षेत्रों की तलाश कर रही है। यह प्रस्तावित सहायक कंपनी गिफ्ट के अधीन एक वित्तीय कंपनी के रूप में ऋण, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाओं सहित कई वित्तीय गतिविधियों में शामिल होगी।

इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “गिफ्ट सिटी मंच विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऋण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि आरईसी वैश्विक बाजार में अपने लिए जगह बनाने के लिए इन लाभों का उपयोग करेगा। गिफ्ट सिटी स्थित यह इकाई न केवल आरईसी के लिए नए व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करेगी बल्कि, देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। हम वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए भारत के बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के आरईसी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए इस रणनीतिक पहल का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।”

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.