Categories: News-Headlines

RCB ने मौजूदा चैंपियन KKR को हराकर आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत की

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के 18वें संस्‍करण की कल कोलकाता में रंगारंग शुरूआत हुई। इसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज़, दिशा पाटनी का शानदार प्रदर्शन और करण औजला के सिग्नेचर स्वैग के साथ शाहरुख खान का करिश्मा भी दिखाई दिया।

पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। अजिंक्य रहाणे की नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरू ने 17वें ओवर में केवल तीन विकेट खोकर विजय लक्ष्य हासिल कर लिया।

हैदराबाद में आज दोपहर बाद साढे तीन बजे सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। चेन्‍नई में दूसरे मुकाबले में शाम साढ़े सात बजे मुंबई इंडियन्‍स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

19 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

19 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

21 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

22 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.