Categories: News-Headlines

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक मुंबई में शुरू

भारतीय रिजर्व बैंक- आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। यह समिति प्रमुख नीतिगत दरों के बारे में फैसला करेगी। रिजर्व बैंक छह अगस्‍त को द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा करेगा। प्रमुख नीतिगत ब्‍याज दरों में यथास्थिति बने रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के बारे में कोई निर्णायक कार्रवाई करने से पहले कुछ और समय तक बृह्त आर्थिक स्थिति पर नजर रखेगा। छह सदस्‍यों की मौद्रिक नीति समिति के अध्‍यक्ष रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास हैं। यह समिति प्रमुख नीतिगत ब्‍याज दरों के बारे में भी फैसला करती है। पिछली बार समिति ने मुद्रा‍स्‍फीति पर चिंता प्रकट करते हुए ब्‍याज दरों को यथावत बनाये रखा था। मौद्रिक नीति समिति की जून की बैठक के बाद रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्‍याज दर को चार प्रतिशत पर यथावत रखा था। तब लगातार छठी बार ब्‍याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

22 minutes ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

22 minutes ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

22 minutes ago

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

2 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.