Categories: News-Headlines

राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने आज राजस्थान के बाडमेर में गांधव बखासर खंड के राष्ट्रीय राजमार्ग-925 ए पर आपात लैंडिंग फील्ड का उदघाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सडक परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज राजस्थान के बाडमेर में गांधव बखासर खंड के राष्ट्रीय राजमार्ग-925 ए पर आपात लैंडिंग फील्ड का उदघाटन किया। उन्होंने आपात लैंडिंग फील्ड पर विमान संचालन को देखा। कार्यक्रम के दौरान सुखोई-30, जगुआर, कुछ और युद्धक तथा अन्य विमान इस लैंडिंग फील्ड पर उतरे। पहली बार किसी राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग के लिए किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारतीय वायुसेना के लिए आपात लैंडिंग सुविधा के वास्ते इस राजमार्ग के तीन किलोमीटर खंड का विकास किया है। इसका विकास भारतमाला परियोजना के तहत लगभग 33 करोड रूपये की लागत से किया गया है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 hour ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

1 hour ago

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.