प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 13 जुलाई को शाम 5 बजे टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री द्वारा एथलीटों से यह बातचीत खेलों में उनकी भागीदारी से पहले उन्हें प्रेरित करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में टोक्यो-2020 में भारत के दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देश से आगे आने और पूरे दिल से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था।
इस कार्यक्रम के दौरान युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक तथा विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू उपस्थित रहेंगेI
भारतीय दल के बारे में :
भारत से 18 खेलों के लिए कुल 126 एथलीट टोक्यो जाएंगे। किसी भी ओलंपिक में भारत से भेजे जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस बार भारत 18 खेलों की 69 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेगा। यह पहला मौका होगा जब भारत इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेगा।
इस बार भारत की ओर से विभिन्न खेलों में पहली बार भाग लिया जा रहा हैI अपने खेल इतिहास में पहली बार, भारत की एक फ़ेंसर (भवानी देवी) ने ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। नेत्रा कुमानन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला नाविक हैं। साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज तैराकी में ‘ए’ योग्यता मानक हासिल करके ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले भारत के पहले तैराक हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment