प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के कांडला में बंदरगाह क्षेत्र में भारत के पहले मेक-इन-इंडिया हरित हाइड्रोजन संयंत्र के चालू होने को स्थिरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण की यह परियोजना देश के नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है और हमारे नेट-ज़ीरो दृष्टिकोण को बल प्रदान करता है।
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा उद्घाटन की गई यह परियोजना हरित बंदरगाह अवसंरचना में भारत की प्रगति को दर्शाती है। मात्र चार महीनों में निर्मित यह संयंत्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मई 2025 में घोषित 10 मेगावाट की एक बड़ी हरित हाइड्रोजन परियोजना का पहला मॉड्यूल है। 140 मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ, यह सुविधा भारत की नेट ज़ीरो यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दीनदयाल बंदरगाह मेगावाट-स्तर के हरित हाइड्रोजन संयंत्र का संचालन करने वाला पहला भारतीय बंदरगाह बन गया है। पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों द्वारा विकसित यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लिए भी एक मानक स्थापित करता है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment