Categories: News-Headlines

ONGC ने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में गहरे समुद्र की प्रमुख परियोजना से तेल उत्पादन की शुरूआत की

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) ने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी गहरे समुद्र की प्रमुख परियोजना से तेल उत्पादन शुरू कर दिया है। ओएनजीसी ने केजी-डीडब्‍लूएन-98/2 ब्‍लॉक की कलस्‍टर-2 परियोजना से उत्‍पादन शुरू कर दिया है। निगम धीरे-धीरे अपने उत्‍पादन में वृद्धि करेगा।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि तेल उत्‍पदान की शुरूआत पहले कठिन ब्‍लॉक से हुई है। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि तेल उत्‍पादन प्रतिदिन 45 हजार बैरल और गैस उत्‍पादन प्रतिदिन दस करोड घन मीटर से अधिक होने की आशा है।

इस परियोजना से वर्तमान राष्‍ट्रीय तेल उत्‍पादन में सात प्रतिशत और राष्‍ट्रीय प्राकृतिक गैस उत्‍पादन में भी सात प्रतिशत की वृद्धि होने की आशा की जा रही है। यह बंगाल की खाड़ी में गोदावरी नदी डेल्टा के तट पर स्थित है।

यह परियोजना तीन सौ से तीन हजार दो सौ मीटर की गहराई में आंध्रप्रदेश के तट से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ब्‍लॉक की खोज को तीन कलस्‍टरों कलस्‍टर-1, 2 और तीन में विभाजित किया गया है। सबसे पहले कलस्‍टर-2 से उत्‍पादन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जटिल और कठिन गहरे पानी वाले कृष्णा गोदावरी बेसिन (बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित केजी-डीडब्‍ल्‍यूएन-98/2 ब्लॉक) से पहली बार तेल उत्पादन शुरू होने की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

9 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

11 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

13 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

13 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.