Categories: News-Headlines

एनटीपीसी भारत में नौकरी करने के लिए टॉप-50 कंपनियों में शामिल

एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय के तहत एक महारत्न सीपीएसयू है जिसे लगातार 15वें वर्ष भारत में नौकरी के लिए बेहतरीन संस्थानों में से एक के रूप में स्थान मिला है। एनटीपीसी भारत के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में लगातार शामिल होने वाला एकमात्र पीएसयू है। एनटीपीसी पिछले साल के 47वें स्थान से बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस साल 38वें स्थान पर आ गया है। इसने राष्ट्र-निर्माताओं के बीच 2021 में भारत के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं में अपनी जगह बनाई है। ​​साल दर साल जीपीटीडब्ल्यू की सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में आना कंपनी की कार्यशैली और कर्मचारियों के प्रति बेहतर नजरिए का प्रमाण है।

ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेशन सबसे अहम ‘नियोक्ता-की-पसंद’ का प्रमाण है। जिसे हासिल करने की कोशिश कंपनियां करती हैं। इस सर्टिफिकेशन की दुनिया भर में कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा समान रूप से मान्यता प्राप्त है और इसके द्वारा बेहतरीन काम करने के माहौल, लोगों के उच्च विश्वास के मानकों पर परखने के कारण सर्टिफिकेशन को स्वर्ण मानक के रुप में भी मान्यता प्राप्त है।

जीपीटीडब्ल्यू संस्थान ने अपना मूल्यांकन एनटीपीसी की मानव संसाधन परंपराओं और नीतियों के ऑडिट के साथ-साथ संगठन की कार्य संस्कृति पर कर्मचारियों से बिना पहचान बताए फीडबैक प्रतिक्रिया के आधार पर किया है। जिसमें कर्मचारी विश्वास के मानक सम्मान, निष्पक्षता, विश्वसनीयता, गौरव और सौहार्द जैसे आयाम शामिल है।

एनटीपीसी ने मार्च 2021 में सीआईआई एचआर एक्सीलेंस रोल मॉडल अवार्ड भी जीता, जो देश में पीपुल मैनेजमेंट के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

8 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.