Categories: News-Headlines

NTPC समूह ने वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही में 204 बिलियन यूनिट का उत्पादन किया, कुल आय 82,536.63 करोड़ रुपये

देश का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक- एनटीपीसी लिमिटेड, जिसकी वर्तमान समूह संस्थापित क्षमता 70 गीगावाट से अधिक है, ने आज वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही की दूसरी तिमाही के लिए अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम घोषित किए।

एनटीपीसी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही में 204 बिलियन यूनिट का उत्पादन किया, जबकि यह उत्पादन वित्तीय वर्ष 2022 की पहली छमाही में 177 बिलियन यूनिट था। इस प्रकार, उत्पादन में वित्तीय वर्ष 2022 की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही में एनटीपीसी का स्टैंडअलोन सकल उत्पादन 176 बिलियन यूनिट है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 151 बिलियन यूनिट था। इस प्रकार, सकल उत्पादन में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के दौरान 77.27 प्रतिशत का प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया, जबकि राष्ट्रीय औसत 64.46 प्रतिशत रहा।

स्टैंडअलोन आधार पर, पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में 58,153.09 करोड़ रुपये की कुल आय की तुलना में 41.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के लिए कर के बाद लाभ 7,048.16 करोड़ रुपये का है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022 की पहली छमाही में कर के बाद लाभ 6,417.66 करोड़ रुपये का था। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में कर के बाद लाभ में 9.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

समेकित आधार पर, वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के लिए समूह की कुल आय 88,242.22 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के लिए कुल आय 63,486.27 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में कुल आय में 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2023 की पहली छमाही के लिए समूह का कर के बाद लाभ 7,395.44 करोड़ रुपये का है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के लिए कर के बाद लाभ 7,134.67 करोड़ रुपये काथा। इस प्रकार, कर के बाद लाभ में 3.65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.