केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे 18 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में एडिटिव (योगशील) प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएसआईसी) तथा फिलिप्स मशीन टूल्स इंडिया प्रा. लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने के अवसर पर उपस्थित थे।
सचिव (एमएसएमई) बी. बी. स्वैन, एनएसआईसी के सीएमडी गौरांग दीक्षित तथा संयुक्त सचिव (एसएमई) मर्सी इपाओ भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। एमओयू पर एनएसआईसी के सीजीएम -एसजी (टेक/एमआईएस) नवीन चोपड़ा द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
नारायण राणे ने कहा कि एनएसआईसी और फिलिप्स इंडिया के बीच इस एमओयू पर हस्ताक्षर एडिटिव (योगशील) प्रौद्योगिकियों में कुशल श्रमबल तैयार करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम होगा जोकि विनिर्माण का भविष्य है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियां उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठा सकती हैं और इस आगामी क्षेत्र में एमएसएमई के लिए उत्कृष्ट अवसरों का सृजन कर सकती हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment