Categories: News-Headlines

NSA अजीत डोभाल ने कहा, हर स्वरूप में आतंकवाद और इसका वित्त पोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने आज कहा कि हर स्वरूप में आतंकवाद और इसका वित्त पोषण अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आतंकवाद की कोई भी गतिविधि, चाहे इसके लिए कितना भी उकसावा क्‍यों न हो, सही नहीं ठहराई जा सकती। अजित डोभाल ने नई दिल्ली में भारत द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। अजित डोभाल ने कहा कि भारत की अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के अंतर्गत और इसके ढांचे में चाबहार बंदरगाह को शामिल किए जाने के लिए अपने दायित्व को पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत जून 2017 में शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ का सदस्य बना था, लेकिन इसके एससीओ से संबंध कई शताब्दियों पहले के हैं। अजित डोभाल ने कहा कि एससीओ साझाा चिंता के मुद्दों का समाधान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में मध्य एशिया देशों के उच्च स्तर के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया। शंघाई सहयोग संगठन में, चीन, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, रूस, पाकिस्तान, ताजेकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Income Tax Rules: पुराने गहने बदलने से पहले जान लें इनकम टैक्स का पूरा खेल, वरना पड़ेगा भारी

भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More

1 hour ago

मामा से मिला था आइडिया तो दो लाख रुपए लगाकर शुरू किया बिजनेस, आज लाखों की हो रही है कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More

1 hour ago

Anu Meena Death Case: ‘तेरे घर वाले फकीर..’ पति के तानों से टूटी अनु मीणा, CCTV और WhatsApp चैट ने खोले सारे राज

Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More

1 hour ago

QUAD Meet Live: क्वाड मीट में जयशंकर से मिलेंगे तीन यार, चीन की निकालेंगे काट, तेल-गैस सप्लाई पर भी बात

राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More

1 hour ago

युद्ध के 3-महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया:जानें- इसका आपके डेली खर्चों, निवेश, ट्रेवल और EMI पर क्या असर पड़ता है?

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.