Categories: News-Headlines

NPCI ने भुगतान मंच UPI पर संवादात्‍मक लेनदेन सहित कई भुगतान विकल्‍पों का शुभारंभ किया

भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने लोकप्रिय भुगतान मंच UPI पर संवादात्‍मक लेनदेन सहित कई भुगतान विकल्‍पों का शुभारंभ किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कल मुंबई में ग्‍लोबल फिनटेक उत्‍सव में इसकी घोषणा की। भुगतान सुविधाओं का उद्देश्य समावेशी, लचीला और सतत डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। यह प्रत्‍येक महीने में एक सौ अरब लेनदेन के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में यू पी आई के लिए सहायक होगा। भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम ने बताया कि हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा को सम्मिलित रूप से मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए आई. आई. टी. मद्रास में एआई-4-भारत के साथ साझेदारी की है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.