Categories: News-Headlines

NMDC ने IEI उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 जीता

राष्ट्रीय खनिक, एनएमडीसी ने शुक्रवार 16 दिसंबर, 2022 को चेन्नई में प्रतिष्ठित आईईआई (इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया) उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 जीता। देश में लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक को, उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च स्तर की व्यावसायिक उत्कृष्टता के लिए 37वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में सम्मानित किया गया। एनएमडीसी की ओर से, एन आर के प्रसाद, सीजीएम (आईई एंड एमएस) ने डॉ. के पोनमुडी, उच्च शिक्षा मंत्री, तमिलनाडु सरकार से पुरस्कार ग्रहण किया।

इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने कंपनी के व्यवसाय संचालन, वित्तीय प्रदर्शन, पर्यावरण प्रदर्शन, अनुसंधान और विकास, सीएसआर और कॉर्पोरेट प्रशासन नीतियों की समीक्षा के बाद एनएमडीसी को उद्योग उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया है। पर्यावरण-अनुकूल एवं आर्थिक और कुशल दृष्टिकोण के साथ एनएमडीसी अपनी घरेलू अग्रणी भूमिका को बनाए रखने के साथ वैश्विक खनन कंपनी बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए परिवर्तनकारी परियोजनाएं शुरू कर रहा है।

इस अवसर पर एनएमडीसी के सीएमडी सुमित देब ने कहा कि एनएमडीसी अपनी स्थापना के समय से ही देश के विकास में महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान देने के अपने दृष्टिकोण के प्रति दृढ़ रहा है। कंपनी ने प्रत्येक तिमाही में खुद के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करने और नवीन व्यावसायिक रणनीति बनाने के प्रति अपने प्रयास समर्पित समर्पित किये हैं। सुमित देब ने कहा, “हम पुरस्कार के लायक हैं और मैं टीम को उनकी प्रतिबद्धता और निष्ठा के लिए बधाई देता हूं।”

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.