Categories: News-Headlines

NMDC ने अप्रैल महीने में 3.51 मिलियन टन (MT) का उत्पादन तथा 3.43 मिलियन टन की बिक्री दर्ज की

भारत के लौह अयस्क के सबसे बड़े उत्पादक NMDC ने अप्रैल 2023 में 3.51 मिलियन टन(एमटी) का उत्पादन तथा 3.43 मिलियन टन की बिक्री दर्ज की है। यह NMDC के इतिहास में किसी भी अप्रैल महीने के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

 

अप्रैल 2022

अप्रैल  2023
वृद्धि प्रतिशत

उत्पादन
3.15
3.51
11.42

बिक्री
3.12
3.43
9.93

NMDC द्वारा अप्रैल 2023 में लौह अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2022 की तुलना में 11.42 प्रतिशत अधिक है और पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बिक्री 9.93 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2022 और वित्त वर्ष 2023 में लगातार 40 मिलियन टन से अधिक की गति को आगे बढ़ाने की तेजी में है क्योंकि कंपनी ने स्थापना के बाद से किसी भी अप्रैल महीने के लिए उच्चतम उत्पादन और बिक्री हासिल की है।

NMDC के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) अमिताव मुखर्जी ने टीम NMDC को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि एनएमडीसी के लगातार दो प्रयासों में समर्पण और निरंतरता दिखती है। हम अपनी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की लौह अयस्क मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर रूप से नई प्रक्रियाओं तथा प्रौद्योगिकियों को अपना रहे हैं। अब हम 2030 तक 100 एमटीपीए खनन कंपनी बनने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं और इसे प्राप्त करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.