राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक वकील के कार्यालय सहित छह स्थानों पर आतंकियों को धन मुहैया कराने के मामले में छापेमारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया।
दिल्ली और भोपाल से आई दर्जन भर अधिकारियों और करीब 200 पुलिसकमियों की एनआईए टीम ने जबलपुर के बड़ी ओमती सहित कई इलाकों में छापेमारी की। एनआइए ने शहर के वरिष्ठ वकील ए उस्मानी और हिस्ट्रीसीटर अब्दुल रज्जाक के ठिकानों पर छापे मारे हैं।
जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम ने छापेमारी के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकी फंडिंग से जुड़े मामलों में कई लोगों को हिरासत में लिया है तथा हथियार सहित संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है। फिलहाल इस कार्रवाई पर स्थानीय पुलिस या एनआईए की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि एनआईए ने हाल ही में राज्यव्यापी कार्रवाई करते हुए खंडवा, बड़वानी, सिवनी, भिंड में छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त कुछ लोगों को पकड़ा था। आज की छापेमारी को भी उसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment