Categories: News-Headlines

NHRC ने फिरोजाबाद जिले में ग्राम प्रधान द्वारा एक युवक पर बर्बरतापूर्वक हमले की सूचना पर यूपी सरकार को नोटिस किया जारी

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 28 मार्च, 2023 को फिरोजाबाद जिला उत्तर प्रदेश में दिवाइची के ग्राम प्रधान के नेतृत्‍व में लोगों के एक समूह द्वारा चोरी के आरोप में एक युवक को उसके घर से बाहर खींचकर पीटा गया तथा लोगों के सामने पेड़ पर लटका दिया तथा उसके नीचे आग लगा दी गई थी। कथित तौर पर, उसके साथ इस तरह के अमानवीय व्यवहार के बाद अपराधियों ने पीड़ित को मरा हुआ जानकर पेड़ पर लटका हुआ छोड़ दिया। बाद में, पीड़ित व्यक्ति को उसके बहनोई ने बचाया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

NHRC ने देखा है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सत्य है, तो पीड़ित के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर की स्थिति सहित छह सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट एवं पीड़ित के स्वास्थ्य की स्थिति के साथ-साथ प्रशासन द्वारा उसे आर्थिक राहत, यदि कोई, प्रदान की गई है, मांगी है।

6 अप्रैल, 2023 को मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूरी घटना का ग्रामीणों द्वारा वीडियो बनाया गया था और जब वीडियो वायरल हुआ, तो यह मामला आम जनता के संज्ञान में आया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.