राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है, रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त, 2023 को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक गर्भवती महिला को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया और गांव में नग्न घुमाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट की सामग्री, यदि सच है, तो यह पीड़ित के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दाहै। तदनुसार, आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद की जा रही जांच की स्थिति भी शामिल होनी चाहिए। आयोग पीड़ित महिला की स्वास्थ्य स्थिति और प्रशासन द्वारा उसे प्रदान किए गए मुआवजे, यदि कोई हो, के बारे में भी जानना चाहेगा।
2 सितंबर, 2023 की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला एक व्यक्ति के साथ पास के गांव में गई थी, जहां से उसके परिवार के सदस्य उसे वापस ले आए और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। कथित तौर पर पीड़ित महिला मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन लोगों ने मदद के लिए आगे आने के बजाय उसका वीडियो बनाना बेहतर समझा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment