केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में आज राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक अत्याधुनिक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) विकसित करना है।
वाराणसी में प्रस्तावित एमएमएलपी की मुख्य विशेषताएं
150 एकड़ में फैला यह पार्क 650 मीटर लंबे पहुंच मार्ग के माध्यम से एनएच7 से रणनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है और एनएच7-एनएच2 जंक्शन से सिर्फ 1.5 किमी दूर है।
यह ज्योनाथपुर स्टेशन और राष्ट्रीय जलमार्ग-1 से 5.1 किमी रेलवे लाइन के जरिए पूर्वी समर्पित माल ढुलाई गलियारे के साथ निर्बाध रूप से जुड़ा होगा और ये लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से 30 किमी की दूरी पर है।
यह परियोजना महत्वपूर्ण निवेश और रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, जिससे देश के रसद क्षेत्र को मजबूत करेगी, व्यापार दक्षता में सुधार होगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह पहल भारत की अपने रसद क्षेत्र को विकसित करने तथा एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment