Categories: News-Headlines

NHAI की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के अंतर्गत लाया गया

भूमि राशि पोर्टल का उद्देश्य भारत में राजमार्ग अवसंरचना विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाओं को ऑनलाइन संसाधित करने के लिए एकल बिंदु प्लैटफ़ॉर्म प्रदान करना है। 1 अप्रैल 2018 से सभी भूमि अधिग्रहण (एलए) प्रस्तावों को संसाधित करने के लिए पोर्टल अनिवार्य कर दिया गया है।

सभी भूमि अधिग्रहण अधिसूचनाएं राज्य सरकार के संबंधित राजस्व अधिकारी द्वारा ऑनलाइन जमा की जाती हैं, जिन्हें भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी (सीएएलए) के रूप में नामित किया गया है तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी के बाद, इन्हें ई-गजट के माध्यम से ऑनलाइन भारत सरकार प्रेस को भेजा जाता है। भूमि अधिग्रहण के मुआवजे का भुगतान भी भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। इस पोर्टल ने अधिसूचनाओं के प्रकाशन की समयावधि को काफी कम कर दिया है और पूरी प्रक्रिया में दक्षता के साथ-साथ पारदर्शिता भी ला दी है।

आज की तारीख तक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 1467 परियोजनाओं को भूमि राशि पोर्टल के अंतर्गत लाया जा चुका है। इन परियोजनाओं का विवरण https://profitrashi.gov.in/auth/revamp/search_proj.cshtml पर उपलब्ध है।

यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

3 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

5 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

7 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

7 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.