Categories: News-Headlines

NGEL ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रारंभ करने के उद्देश्य से IOCL के साथ समझौता किया

एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण वाली सहायक कंपनी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरियों के लिए चौबीसों घंटे बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रारंभ करने हेतु इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (एमएंडआई) कौशिक बसु और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री वी.वी. शिवकुमार द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य की उपस्थिति में इस संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किये गए।

एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण वाली सहायक कंपनी एनजीईएल के माध्यम से अपनी हरित ऊर्जा व्यावसायिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए अगले दशक में 60 गीगावॉट का नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन विस्तार करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

दो महारत्न दिग्गज कंपनियों द्वारा इस संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर करने से राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अपनी सभी मुख्य व्यावसायिक गतिविधियों में भारत सरकार के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (एचआर) डी. के. पटेल, एनटीपीसी लिमिटेड में निदेशक (परियोजनाएं) यू.के. भट्टाचार्य, एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) जयकुमार श्रीनिवासन, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक (आर) शुक्ला मिस्त्री और एनजीईएल, एनटीपीसी आरईएल तथा आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.