उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना। रेल मंत्री ने की मृतकों के परिजनों को 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख के मुआवजे की घोषणा। हादसे में 6 की मौत और 20 से अधिक घायल।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हरचंदपूर रेलवे स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में 6 की मौत हो गयी और 20 से अधिक जख्मी हो गए हैं। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है। राज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से हर संभव सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने मृतकों को 5 लाख, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 1 लाख रूपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय की अपर महानिदेशक स्मिता वत्स ने बताया कि उत्तरी रेलवे के सुरक्षा आयुक्त घटना की जांच करेंगे।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment