राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने नई दिल्ली में मालदीव के एनसीसी के कमांडेंट, मरीन कोर और कमांडिंग ऑफिसर ब्रिगेडियर जनरल वैस वहीद के साथ बैठक की। बैठक के दौरान भारत यात्रा पर आये अतिथि को एनसीसी इंडिया के इतिहास, देश भर में इसके प्रसार, कैडेटों और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण और भारत और मालदीव के बीच युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। मालदीव एनसीसी के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों से निपटने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। एनसीसी इंडिया ने चुनौतियों का सामना करने के लिए मालदीव को अपना समर्थन दिया और उन्हें प्रशिक्षकों और कैडेटों के लिए एनसीसी इंडिया द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों को स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया।
बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के संगठनों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाना था, जबकि युवाओं के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आदान-प्रदान को बढ़ाना और संबंधों को मजबूत करना था।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment