स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एन. सी. बी.) ने दिल्ली में लगभग 900 करोड़ रुपये की कोकीन की सबसे बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य में बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि विदेश से लोगों का एक समूह इस गिरोह का संचालन कर रहा है। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कुछ मात्रा कूरियर या छोटी कार्गो सेवाओं के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजी जानी थी।
मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में शामिल व्यक्ति मुख्य रूप से हवाला ऑपरेटर है और एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। साथ ही यह लोग नशीली दवाओं के सौदे में दिन प्रतिदिन की बातचीत के लिए छद्म नामों का उपयोग करते हैं। इस मामले में अब तक गिरोह के दो मुख्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और ज़ब्त कोकिन के स्रोत की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। इससे पहले एन.सी.बी. नौसेना और गुजरात पुलिस के आतंकरोधी दस्ते ने गुजरात के तट के नजदीक एक संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि नशीली दवाओं के रैकेट के खिलाफ नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment