Categories: News-Headlines

MoSPI ने एमपीलैड्स, 2023 के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए और एमपीलैड्स के तहत संशोधित निधि प्रवाह प्रक्रिया के लिए नया वेब पोर्टल भी लॉन्च किया

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (मॉसपी) ने 22 फरवरी 2023 को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स)-2023 पर संशोधित दिशानिर्देश-2023 जारी किए। माननीय मंत्री ने एमपीलैड्स के तहत संशोधित निधि प्रवाह प्रक्रिया के कार्यान्वयन के लिए नया वेब-पोर्टल भी लॉन्च किया। एमपीलैड्स के संशोधित दिशानिर्देश-2023 तथा वेब-पोर्टल दिनांक 01-04-2023 से परिचालन में आएंगे।

एमपीलैड योजना का उद्देश्य माननीय संसद सदस्यों (सांसदों) को स्थानीय स्तर पर अनुभव की गयी आवश्यकताओं के आधार पर, टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण पर बल देने के साथ विकासात्मक प्रकृति के कार्यों की सिफारिश करने में सक्षम बनाना है। संशोधित दिशानिर्देशों का उद्देश्य योजना के दायरे को व्यापक बनाना है ताकि माननीय सांसद समाज की बदलती जरूरतों के अनुसार विकासात्मक कार्यों की सिफारिश करने, साथ ही एमपीलैड योजना के कामकाज, कार्यान्वयन और निगरानी में सुधार पर बल देने में सक्षम हो सकें।

संशोधित दिशानिर्देशों के तहत निधि प्रवाह की पूरी प्रक्रिया वेब पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जो वास्तविक समय में निगरानी, प्रणाली में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही, और एमपीलैड योजना की बेहतर दक्षता और प्रभावशीलता की सुविधा प्रदान करेगी।

संशोधित एमपीलैड्स दिशानिर्देशों और वेब-पोर्टल के लॉन्च के बाद कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में 22 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2023 के दौरान, मॉसपी द्वारा दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला और वेब पोर्टल की भूमिका-आधारित विशेषताओं का लाइव प्रदर्शन किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.