News-Headlines

भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयी

पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत प्रदान किए जा चुके टीकों की खुराक की संख्या कल 31 करोड़ को पार कर गयी जिसके साथ देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली। एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक 42,00,839 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 31,50,45,926 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 61,19,169 खुराक दी गयीं।

इनमें ये शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,01,83,459
दूसरी खुराक 71,75,222
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,74,05,275
दूसरी खुराक 93,02,922
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 7,91,80,154
दूसरी खुराक 17,15,458
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 8,59,69,905
दूसरी खुराक 1,40,81,556
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 6,70,95,979
दूसरी खुराक 2,29,35,996
कुल 31,50,45,926

कोविड-19 टीकाकरण को सबके लिए उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 को शुरू हुआ। केंद्र सरकार पूरे देश में टीकाकरण की रफ्तार और गुंजाइश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 48,698 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

लगातार 19वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की भी संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 5,95,565 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या 86 दिनों के बाद 6 लाख से कम हुई है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 17,303 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 1.97 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 44वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं।पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों  की तुलना में बीमारी से16,000 से ज्यादा (16,120) लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,91,93,085 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 64,818 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.72 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 17,35,781 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुए जांच की कुल संख्या 39.95 करोड़ से ज्यादा (39,95,68,448) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 2.97 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.79 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 19 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

 

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

10 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

14 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.