Categories: News-Headlines

JNU प्रशासन की विद्यार्थियों को चेतावनी; परिसर में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने सोमवार को कहा कि परिसर में किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छात्रों को ऐसी किसी भी घटना में शामिल नहीं होना चाहिए जिससे शांति एवं सद्भाव भंग हो।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से संबद्ध दो समूहों के बीच ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर मांसाहारी भोजन को लेकर रविवार को झड़प हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना में छह छात्र घायल हुए हैं।

रजिस्ट्रार ने छात्रों से एक आधिकारिक अपील में कहा, ‘‘ घटना को गंभीरता से लेते हुए कुलपति, रेक्टर व अन्य अधिकारियों ने छात्रावास का दौरा कर छात्रों से मुलाकात की। कुलपति ने उनसे कहा कि परिसर में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों को शांति तथा सद्भाव बनाए रखना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जेएनयू प्रशासन, परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ के अपने संकल्प को दोहराता है। छात्रों को ऐसी घटनाओं में शामिल होने से बचने की भी चेतावनी दी जाती है जिससे परिसर में शांति और सद्भाव भंग हो। यदि कोई इस तरह के कृत्य में लिप्त पाया जाता है तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.