Categories: News-Headlines

JNU के छात्रों से मुखातिब हुए केंद्रीय आयुष मंत्री, ‘हर दिन, हर घर आयुर्वेद’ अभियान की दी जानकारी

हर दिन, हर घर आयुर्वेद अभियान के तहत जवाहर लाल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इसे दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रसास करना होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन जेएनयू के स्‍कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज की ओर से किया गया था।

जेएनयू के केंद्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण आयुर्वेद को अब विश्‍व के हर कोने में पहचान मिली है। आयुर्वेद भारत की महाशक्ति है और इस महाशक्ति को देश और विदेश में पहुंचाने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की हर घर में चर्चा हो, हर व्‍यक्ति आयुर्वेद की बात करे, तो आयुर्वेद का हर दिन, हर घर का अभियान सफल होगा। आयुर्वेद भरत की 5000 साल पुरानी परंपरा है और यह भारत के लिए स्‍वर्णिम अवसर है कि वह आगे आए और विश्‍व में भारत की इस प्राचीन परंपरा को स्‍थापित करे।

जवाहरलाल विश्‍वविद्धालय के छात्रों से मुखातिब केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी सिद्धांत को अपनाकर जीवन में सफलता हासिल की है। छात्रों को याद रखना चाहिए कि जीवन में शिक्षा और दिक्षा गुरुओं का महत्‍व है और हमेशा इनका सम्‍मान करना चाहिए।

जेएनयू की कुलपति प्रोफसर शांतिश्री डी प‍ंडित ने कहा कि आयुर्वेद पूरी तरह से विज्ञान सम्‍मत और प्रामाणिक है और इसके वै‍ज्ञानिक पक्ष को उभारने के लिए जेएनयू महत्‍वपूर्ण शोध एवं अनुसंधान को महत्‍व दे रहा है। जेएनयू इस प्रयास को जारी रखेगा। स्‍कूल आफ संस्कृत एंड इंडिक स्‍टडीज की ओर से बताया गया कि स्‍कूल की ओर से आयुर्वेद बायोलॉजी को आगे बढ़ाते हुए अब स्‍नातकोत्‍तर पाठ़यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। इसके साथ ही प्राकृतिक चिकित्‍सा पर भी सर्टिफि‍केट कोर्स शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

35 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.