Categories: News-Headlines

JDU नेता नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्‍यमंत्री और RJD नेता तेजस्‍वी यादव उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

जनता दल यूनाइटेड नेता नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव उप मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना में राजभवन में होगा। राज्‍यपाल फागु चौहान दो बजे उन्‍हें शपथ दिलाएंगे। नीतीश कुमार आठवीं बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री और तेजस्‍वी यादव दूसरी बार उपमुख्‍यमंत्री के रूप शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार ने कल राज्‍यपाल फागु चौहान से मिलकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। नीतीश कुमार ने सात दलों के 164 विधायकों के समर्थन की सूची राज्‍यपाल को सौंपी। इनमें राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा, वामपंथी दलों और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

नीतीश कुमार को कल जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की संयुक्‍त बैठक में सर्वसम्‍मति से महागठबंधन का नेता चुना गया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से जनता दल यूनाइटेड के अलग होने के बाद यह बैठक हुई।

इससे पहले राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दलों ने नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार को समर्थन की चिट्ठी सौंपी। एनडीए से अलग होने का फैसला कल सवेरे नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में हुई जनता दल यूनाइटेड विधायक दल की बैठक में लिया गया।

जीतन राम मांझी के हिन्‍दुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने भी नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

35 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.