Categories: News-Headlines

ITS और इको-फ्रेंडली परिवहन के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर डिजिटल परिवर्तन के लिए जापान के साथ संयुक्त परियोजनाएं शुरू की जाएंगी: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोइची हागीउदा और हिरोशी सुजुकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी बातचीत में डिजिटल प्रौद्योगिकी-सक्षम आईटीएस सेवाओं के कार्यान्वयन के साथ राजमार्ग विकास, प्रशासन और निगरानी के क्षेत्र में जापान के साथ सहयोग को लेकर भारत के गहरे समर्थन को दोहराया।

नितिन गडकरी ने कहा कि भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) यात्रियों और माल ढुलाई के लिए सर्वोत्तम सड़क ढांचा प्रदान करने तथा भारत को अपने स्थायी परिवहन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए मिलकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आईटीएस) और इको-फ्रेंडली परिवहन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल परिवर्तन के लिए संयुक्त परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी एक्ट ईस्ट नीति के तहत हमेशा ही दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशिया के देशों के साथ अपने जुड़ाव के केंद्र में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को रखा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

9 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.